Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला : ईडी को चार एसएससी अधिकारियों के खिलाफ नए सबूत मिले

आरोप है कि घोटाले की अवैध कमाई को इस ट्रस्ट के माध्यम से दान के रूप में दिखाकर हेरफेर किया गया

03 Feb 2025

बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला : ईडी को चार एसएससी अधिकारियों के खिलाफ नए सबूत मिले

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के स्कूल भर्ती घोटाले में चार पूर्व शीर्ष अधिकारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इनके खिलाफ नए सबूत मिले हैं, जो घोटाले में उनकी सीधी संलिप्तता को दर्शाते हैं।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने इन नए सबूतों को एक पूरक आरोपपत्र में शामिल कर लिया है, जिसे एक फरवरी की रात कोलकाता की एक विशेष अदालत में दायर किया गया। आरोपितों में पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) की स्क्रीनिंग कमेटी के पूर्व प्रमुख, डब्ल्यूबीएसएससी के पूर्व अध्यक्ष और उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एस भट्टाचार्य और डब्ल्यूबीएसएससी के पूर्व सचिव अशोक कुमार साहा शामिल हैं।
ईडी के नए आरोपपत्र में विशेष रूप से इन अधिकारियों की कथित मिलीभगत को उजागर किया गया है, जिसमें आरोपित दलाल प्रसन्ना रॉय के साथ उनके संबंधों का भी विस्तृत विवरण दिया गया है। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कोलकाता की विशेष अदालत में सुनवाई पिछले महीने शुरू हो चुकी है।
इसके अलावा, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी इस घोटाले की अलग से जांच कर रहा है। ईडी द्वारा अब तक दायर चार्जशीट में कुल 53 लोगों को आरोपित बनाया गया है, जिसमें 29 व्यक्ति और 24 कंपनियां व ट्रस्ट शामिल हैं।
इन चार अधिकारियों के अलावा, पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी और उनके दामाद कल्याणमय भट्टाचार्य भी इस मामले में आरोपित हैं।
ईडी के आरोपपत्र में बबली चटर्जी मेमोरियल ट्रस्ट का भी नाम शामिल है, जिसे पार्थ चटर्जी की दिवंगत पत्नी के नाम पर बनाया गया था। आरोप है कि घोटाले की अवैध कमाई को इस ट्रस्ट के माध्यम से दान के रूप में दिखाकर हेरफेर किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी को चार एसएससी अधिकारियों के खिलाफ नए सबूत मिले
आरोप है कि घोटाले की अवैध कमाई को इस ट्रस्ट के माध्यम से दान के रूप में दिखाकर हेरफेर किया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News